गुड न्यूज़ टुडे के खास कार्यक्रम 'प्रार्थना हो स्वीकार' में एंकर सरगम पंत श्रीवास्तव ने शनिदेव की महिमा और उनके रहस्यों पर विस्तार से चर्चा की। अक्सर लोग शनिदेव को केवल कष्ट देने वाला क्रूर ग्रह मानते हैं, लेकिन वास्तव में वे तीनों लोकों के न्यायाधीश हैं जो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। कार्यक्रम में शनिदेव के तीन चमत्कारी मंदिरों- महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित शनिश्चरा मंदिर और उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित कोकिलावन सिद्धपीठ का जिक्र किया गया। मान्यता है कि इन मंदिरों में दर्शन और पूजा करने से शनि दोष और पीड़ा से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा, शनिदेव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय भी बताए गए। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, शनि के वैदिक और गायत्री मंत्रों का जाप करने, शनिवार को सरसों के तेल का दान करने और भगवान श्रीकृष्ण तथा हनुमान जी की उपासना करने से शनि की कुदृष्टि से बचा जा सकता है। अच्छे कर्म और गरीबों की मदद करने वालों पर शनिदेव हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं।