scorecardresearch

Navratri Day 7: नवरात्रि में मां कालरात्रि की उपासना से दूर होते हैं सभी भय और कष्ट, जानिए उपाय

नवरात्र की सातवीं तिथि पर माँ कालरात्रि की उपासना की जाती है। मान्यता है कि माँ कालरात्रि का ध्यान और उपासना करने से संसार के सभी कष्ट और भय दूर हो जाते हैं। शास्त्रों में माँ कालरात्रि की उपासना अचूक मानी गई है। माता का यह स्वरूप दुष्टों के लिए भयंकर है जबकि भक्तों के लिए कल्याणकारी है। माता कालरात्रि अभय का वरदान देती हैं, अंधकार और भय से मुक्ति प्रदान करती हैं, नकारात्मक ऊर्जा का शमन करती हैं और शनि ग्रह से संबंधित बाधा दूर करती हैं। माँ कालरात्रि नवदुर्गा का सातवाँ स्वरूप हैं जबकि माँ काली दस महाविद्या का रूप हैं। माता कालरात्रि की उपासना से शत्रु कृत बाधा समाप्त होती है, नकारात्मक ऊर्जाएं समाप्त होती हैं और साहस में वृद्धि होती है। पूजा में गुड़ और चना का भोग लगाया जाता है। विशेष विधि से रात्रि में लौंग और कपूर से हवन करने पर शत्रु शांत हो जाते हैं।