scorecardresearch
Advertisement

धन की कमी और आर्थिक संकट से पाना चाहते हैं छुटकारा? मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये उपाय

हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में मां लक्ष्मी को धन, वैभव और सुख-संपन्नता की देवी माना गया है. जीवन में धन की कमी और आर्थिक संकट को दूर करने के लिए मां लक्ष्मी की विधिवत उपासना का विशेष महत्व बताया गया है. देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पूजा में शंख, गुलाब का पुष्प व इत्र, स्फटिक की माला, भगवान श्री हरि विष्णु की संयुक्त उपासना और शाम के समय गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाने जैसे चमत्कारी उपाय बताए गए हैं. मान्यता है कि पूजा स्थल पर शंख रखने और बजाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है. वहीं शुक्रवार को मां लक्ष्मी को गुलाब अर्पित करने और खीर का भोग लगाने से दरिद्रता का नाश होता है. विधि-विधान से इन उपायों को करने पर परिवार में सुख, आरोग्य और ऐश्वर्य का वास होता है.