scorecardresearch

कैलाश मानसरोवर: हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म का पवित्र केंद्र, जानिए इसके अलौकिक रहस्य और यात्रा मार्ग

कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील केवल हिंदू ही नहीं बल्कि बौद्ध, जैन और सिख धर्म के लोगों के लिए भी आस्था का प्रमुख केंद्र है। समुद्र तल से 22,028 फीट ऊंचा कैलाश पर्वत भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। इस पवित्र पर्वत की यात्रा उत्तराखंड के पिथौरागढ़, सिक्किम के नाथु ला दर्रा और नेपाल के रास्ते से की जाती है। कैलाश पर्वत अपने भीतर कई अनसुलझे रहस्य समेटे हुए है। माना जाता है कि इस पर्वत पर आज तक कोई इंसान नहीं चढ़ सका है। इसके पास दो मुख्य झीलें मौजूद हैं, मीठे पानी की मानसरोवर झील जिसे अत्यंत पवित्र माना जाता है, और खारे पानी की राक्षस ताल जहां जीवन नहीं पनपता। वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के अनुसार कैलाश का आकार एक पिरामिड जैसा है और यहां समय तेजी से बीतने, बाल और नाखून जल्दी बढ़ने जैसी अलौकिक घटनाओं का दावा किया जाता है। विभिन्न पुराणों और धार्मिक ग्रंथों में इस पवित्र स्थल की महिमा और इसके आध्यात्मिक महत्व का विस्तार से वर्णन मिलता है।