scorecardresearch
Advertisement

Astrology Tips: पेड़-पौधों से संवरेगी आपकी किस्मत, जानिए किस ग्रह दोष को दूर करने के लिए कौन सा पौधा लगाएं

हमारे आसपास मौजूद पेड़-पौधे न सिर्फ पर्यावरण के लिए जरूरी हैं, बल्कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इनका सीधा संबंध हमारे ग्रह-नक्षत्रों और भाग्य से भी होता है। गुड न्यूज़ टुडे के खास कार्यक्रम 'प्रार्थना और स्वीकार' के इस एपिसोड में बताया गया है कि कैसे सही पौधे लगाने से कुंडली के ग्रह दोष दूर किए जा सकते हैं। हर ग्रह का किसी न किसी पौधे से संबंध होता है। उदाहरण के लिए, सूर्य को मजबूत करने के लिए मदार, चंद्रमा के लिए चंदन या बेला, मंगल के लिए आंवला, बुध के लिए दूब, बृहस्पति के लिए केले का पौधा, शुक्र के लिए हरसिंगार और शनि देव की कृपा पाने के लिए शमी का पौधा लगाना चाहिए। इसके अलावा, महादेव को प्रिय बेल का पौधा और भगवान विष्णु को प्रिय तुलसी का पौधा घर में सुख-शांति और समृद्धि लाता है। हालांकि, पीपल का पौधा घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इन पौधों को सही दिशा, नक्षत्र और विधि-विधान के साथ लगाने से जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं.