scorecardresearch

कमजोर बुध से बढ़ती हैं त्वचा और धन की समस्याएं, जानें इसे मजबूत करने के अचूक उपाय

ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. यह ग्रह व्यक्ति की बुद्धि, वाणी, एकाग्रता, त्वचा और सौंदर्य का मुख्य कारक माना जाता है. कुंडली में बुध के बलवान होने से व्यक्ति को तेज बुद्धि, मीठी वाणी और व्यापार में अपार सफलता मिलती है. वहीं, बुध के कमजोर होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. कमजोर बुध के कारण त्वचा संबंधी रोग, कान, नाक और गले की बीमारियां, याददाश्त की कमी और धन की हानि हो सकती है. इसके अलावा गणित और आर्थिक मामलों में भी असफलता मिलती है. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, कुछ आसान उपायों से बुध को मजबूत किया जा सकता है. इनमें भगवान गणेश और विष्णु की पूजा करना, भोजन में हरी सब्जियों का प्रयोग, हरे कपड़े पहनना, गायत्री मंत्र का जाप और पन्ना या ओनेक्स रत्न धारण करना शामिल है. इन महाउपायों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता, रूप और सौंदर्य का वरदान प्राप्त कर सकता है