scorecardresearch
Advertisement

Shiva Ji Puja: शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप की महिमा, ऋषि भृंगी की कथा और शिवलिंग का महत्व

गुड न्यूज टुडे के खास कार्यक्रम 'प्रार्थना हो स्वीकार' में भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप की महिमा और दार्शनिक महत्व पर प्रकाश डाला गया है. इस बुलेटिन में बताया गया है कि शिव और शक्ति एक-दूसरे के पूरक हैं तथा अर्धनारीश्वर रूप समाज में स्त्री-पुरुष की समानता का आध्यात्मिक आधार है. कार्यक्रम में ऋषि भृंगी की पौराणिक कथा के माध्यम से अर्धनारीश्वर रूप के प्राकट्य का रहस्य समझाया गया. इसके अलावा, सृष्टि के विकास के लिए ब्रह्मा जी द्वारा की गई तपस्या और शिव-शक्ति के एकात्मता की कथा भी विस्तार से बताई गई है. बुलेटिन में अर्धनारीश्वर शिव की पूजा के आध्यात्मिक लाभ, जैसे दांपत्य जीवन में मधुरता और विवाह की अड़चनों को दूर करने के उपायों पर भी चर्चा की गई है. साथ ही, शिव नाम का अर्थ, प्रकृति और पुरुष के प्रतीक शिवलिंग की महिमा और उसके महत्व को भी उजागर किया गया है.