scorecardresearch

Prathna Ho Sweejar: क्या है भक्ति और कैसे प्राप्त होती है कृपा? जानिए ईश्वर को पाने का सबसे सरल मार्ग और सच्चे भक्त के लक्षण

गुड न्यूज़ टुडे के खास कार्यक्रम 'प्रार्थना हो स्वीकार' में आज भक्ति की महिमा और ईश्वर से जुड़ाव के रहस्यों पर चर्चा की गई. कार्यक्रम में बताया गया कि भक्ति केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि निराकार परब्रह्म के प्रति सर्वस्व समर्पण का भाव है. शास्त्रों में वर्णित 'नवधा भक्ति' के माध्यम से कोई भी साधक ईश्वर तक पहुँच सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, ज्ञान और कर्मकांड का मार्ग अत्यंत कठिन है, जबकि भक्ति मार्ग सबसे सुलभ है जहाँ भक्त स्वयं को ईश्वर की इच्छा पर छोड़ देता है. इसके साथ ही, मध्य प्रदेश के आगर मालवा स्थित 'केवड़ा स्वामी भैरव धाम' की अद्भुत महिमा का वर्णन किया गया, जहाँ भगवान भैरव जंजीरों में बंधे हुए हैं. मान्यता है कि यहाँ दाल-बाटी का भोग लगाने से बाबा प्रसन्न होते हैं और शत्रुओं पर विजय का वरदान देते हैं.