scorecardresearch
Advertisement

Sawan 2026 First Day: सावन मास का हुआ शुभारंभ, जानिए शिव-विष्णु पूजा का महत्व और मनोकामना पूर्ति के महाउपाय

सावन के पवित्र महीने का शुभारंभ हो चुका है. इस अवसर पर भगवान शिव की विशेष उपासना का महत्व बताया गया है. इस बार सावन मास का आरंभ गुरुवार से हो रहा है, जिसे अत्यंत शुभ संयोग माना जा रहा है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों की एक साथ विशेष कृपा प्राप्त होती है. कार्यक्रम में सावन मास की महिमा, जलाभिषेक का विधान, विवाह की बाधा दूर करने के उपाय, धन लाभ, कर्ज मुक्ति और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त करने के महाउपाय बताए गए हैं. इसके अलावा, कुंडली में गुरु, राहु और केतु के दोषों को शांत करने के लिए विशेष पूजन विधियों की जानकारी भी दी गई है. सावन के दौरान सात्विक आहार ग्रहण करने और शिव मंत्रों के जाप का विशेष महत्व रेखांकित किया गया है.