scorecardresearch

व्रत, चरण स्पर्श और सूर्य को जल चढ़ाने जैसी सनातनी परंपराओं का विज्ञान

गुड न्यूज़ टुडे के खास कार्यक्रम 'प्रार्थना हो स्वीकार' में हिंदू धर्म की सदियों पुरानी परंपराओं के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व पर चर्चा की गई है। सनातन धर्म में व्रत रखने, बड़ों के चरण स्पर्श करने, माथे पर तिलक लगाने और सूर्य को जल चढ़ाने जैसी कई मान्यताएं हैं। व्रत रखने से जहां शरीर की अशुद्धियां दूर होती हैं और पाचन तंत्र ठीक रहता है, वहीं हाथ जोड़कर नमस्ते करने से उंगलियों पर पड़ने वाला दबाव एक्यूप्रेशर का काम करता है, जिसका सीधा असर आंख, कान और दिमाग पर पड़ता है। इसके अलावा, माथे पर तिलक लगाने से आज्ञा चक्र नियंत्रित होता है और एकाग्रता बढ़ती है। उगते सूर्य को जल चढ़ाने से आंखों की रोशनी तेज होती है और शरीर को विटामिन डी मिलता है। तुलसी के पौधे की पूजा भी वातावरण को शुद्ध करती है और इम्युनिटी बढ़ाती है। ये सभी सनातनी परंपराएं मानव कल्याण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करती हैं।