scorecardresearch

Tilak Significance: तिलक लगाने से मजबूत होते हैं नवग्रह, शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है? जानिए इसका महत्व

GNT के शो प्रार्थना हो स्वीकार में तिलक के महत्व और लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि माथे पर लगाया गया तिलक न केवल सौभाग्य लाता है बल्कि कुंडली के दोषों को भी दूर करता है। शास्त्रों में चंदन, रोली, केसर, भस्म और कुमकुम से तिलक लगाने की परंपरा बताई गई है। तिलक दोनों भौंहों के बीच आज्ञा चक्र पर लगाया जाता है जिससे मस्तिष्क की तंत्रिकाएं शांत होती हैं। चंदन का तिलक मानसिक शांति देता है और क्रोध को कम करता है। कुमकुम का तिलक ज्ञान चक्र प्रज्वलित करता है जबकि केसर का तिलक शीतलता प्रदान करता है। हल्दी का तिलक परीक्षा में सफलता देता है। तिलक से विभिन्न ग्रहों को मजबूत किया जा सकता है। लाल चंदन से सूर्य, सफेद चंदन से चंद्रमा, नारंगी सिंदूर से मंगल, केसर से बृहस्पति मजबूत होते हैं। शो की प्रस्तुति सुनीता राय शर्मा ने की।