scorecardresearch

Vastu Shastra Tips: घर में खुशियां लाता है वास्तु सम्मत मकान, घर का मुख्य द्वार, रसोई और शयन कक्ष किस दिशा में बनाएं? जानें घर का वास्तु शास्त्र

Good News Today के कार्यक्रम प्रार्थना हो स्वीकार में एंकर गुंजन दीक्षित ने वास्तु शास्त्र के अनुसार घर बनाने के नियमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बताया गया कि 'किसी भी व्यक्ति को अपने उत्तर पूर्व में स्वच्छता रखने से, पवित्रता रखने से, मंदिर स्थापित करने से व्यक्ति के घर में शुभता आती है।' वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए। रसोई के लिए दक्षिण पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण सर्वोत्तम है। शयन कक्ष उत्तर पश्चिम या दक्षिण पश्चिम दिशा में होना चाहिए। पूजा कक्ष के लिए उत्तर पूर्व कोना सबसे अच्छा माना गया है। सीढ़ियां दक्षिण दिशा में होनी चाहिए और घड़ी की सुई की दिशा में घूमनी चाहिए। मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति अंदर की ओर लगानी चाहिए।