गुड न्यूज़ टुडे के खास कार्यक्रम 'प्रार्थना और स्वीकार' में एंकर गुंजन दीक्षित ने द्विजप्रिया संकष्टी चतुर्थी के महत्व पर चर्चा की. फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की इस चतुर्थी को भगवान गणेश और चंद्रदेव की उपासना के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है. गुंजन दीक्षित ने बताया कि 'द्विजप्रिया संकष्टी चतुर्थी पर विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना का फल मिलता है, यह उपासना कभी भी खाली नहीं जाती है.' कार्यक्रम में संतान प्राप्ति, धन लाभ और विवाह बाधा दूर करने के लिए विशेष ज्योतिषीय उपायों की जानकारी दी गई.