scorecardresearch

Falgun Month 2026: फाल्गुन मास का क्या है महत्व, इस माह कौन कौन से हैं त्योहार, कैसे करें भगवान कृष्ण की पूजा? जानिए सबकुछ

गुड न्यूज टुडे की एंकर सरगम पंच श्रीवास्तव इस विशेष बुलेटिन में फाल्गुन मास के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाल रही हैं. उन्होंने बताया कि 'फाल्गुन का महीना हिंदू पंचांग का अंतिम महीना है और इस बार यह 2 फरवरी से 3 मार्च तक रहेगा.' इस दौरान श्रीकृष्ण, महादेव और चंद्र देव की स्तुति का विशेष विधान है. सरगम ने जानकारी दी कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि और 4 मार्च को होली मनाई जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संतान प्राप्ति के लिए बाल कृष्ण, प्रेम के लिए युवा कृष्ण और ज्ञान के लिए गुरु कृष्ण की उपासना करनी चाहिए.