scorecardresearch
Advertisement

Anupama: अनुपमा के सास-ससुर का हुआ पुनर्विवाह, देखें सास बहू और बेटियां

स्टार प्लस के हिट सीरियल 'अनुपमा' में खुशियां लौट आईं हैं. पूरा परिवार खुशियों के रंगों में रंग गया है. क्या अनुपमा, क्या काव्या सभी ऐसे चमक रहे हैं मानो तारे जमीन पर आ गए हों. और चमके भी क्यों न, बा और बाबूजी की शादी की 50वीं सालगिरह जो है. बा शादी का जोड़ा पहनकर दुल्हन बन गई हैं तो वहीं बाबूजी भी शेरवानी पहनकर अपनी दुल्हनिया लेने आ गए हैं. देखें सास बहू और बेटियां.