scorecardresearch
Advertisement

Anupama: गुंडों ने किया अनुज पर हमला, क्या अनुपमा बचा पाएंगी अनुज की जान? देखें सास बहू और बेटियां

स्टार प्लस के हिट सीरियल 'अनुपमा' में अनुज के अंदर का सोया हुआ शेर जाग गया है. दरअसल अनुज और अनुपमा बिजनेस के सिलसले में मसूरी आए थे और इसी बीच गुंडों ने आकर उन्हें घेर लिया. गुंडों ने दोनों से सामान लूटना शुरू कर दिया. लेकिन जैसे ही उन बदमाशों ने अनुपमा के जेवरों पर नजर डाली तो अनुज का गुस्सा बढ़ने लगा. और फिर जब एक गुंडा अनुपमा के हाथ से उसकी अंगूठी छीनेने लगा फिर अनुज ने गुंडों की पिटाई शुरू कर दी. इस बीच एक गुंडे ने अनुज पर पीछे से हमला कर दिया और अनुज बेहोश हो गए. देखें सास बहू और बेटियां.