मनोरंजन जगत और टीवी सीरियल्स में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है. 'इश्क जुनूनी' में नायिका परिवार की खातिर ससुराल लौट रही है, जबकि 'जगधात्री' के सेट पर मुख्य अभिनेत्री ने टीम के साथ जन्मदिन मनाया. 'मन सुंदर' और 'मन अति सुंदर' के महासंगम में मर्डर मिस्ट्री और एआई वीडियो जांच का नया मोड़ आया है. वहीं 'मन्नत' में कस्टडी केस को लेकर कानूनी जंग तेज हो गई है. रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन के लिए शगुन शर्मा केप टाउन रवाना होने की तैयारी में हैं. 'अनुपमा' में बा के जन्मदिन पर शाह परिवार में जश्न और नए खुलासे हो रहे हैं, जबकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान और अभिरा को काउंसलर ने विशेष टास्क दिया है. देखें सास बहू और बेटियां.