scorecardresearch

Saas Bahu Aur Betiyan: घर में शुरू हुआ नया बवाल, एक बार राध्या पर लगे इल्जाम, देखिए सास बहू और बेटियां

टीवी की दुनिया में 'सास बहू और बेटियां' कई दिलचस्प मोड़ और अपडेट लेकर आया है. दंगल टीवी के शो 'मन अति सुंदर' में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां राध्या की निहारिका को बेनकाब करने की कोशिश उसी पर भारी पड़ गई और स्टोर रूम में असली प्रथम बेहोश मिला. वहीं, सीरियल 'मन्नत' में, मन्नत और डॉक्टर आरंभी ने ऐश्वर्या का सच सामने लाने के लिए 'खुजली पाउडर' का इस्तेमाल कर उसे एक गंभीर बीमारी का यकीन दिलाने की साजिश रची है. 'महादेव एंड संस' में कल्याण का पर्दाफाश हो गया है, जिसने रज्जी को ड्रग्स देने की बात कबूल की. उधर, 'इश्क जुनूनी' में गुरु पर हुए हमले के दौरान गोली सिकंदर को जा लगी. इन सबके बीच, अभिनेत्री रूप दुर्गापाल ने नाना पाटेकर के साथ अपनी नई वेब सीरीज 'संकल्प' के अनुभव साझा किए. साथ ही, विवियन डीसेना के दोबारा पिता बनने की खबर भी चर्चा में है.