scorecardresearch
Advertisement

सास बहू और बेटियां: 'हमारी भाभी नंबर वन' से 'जगद्धात्री' तक नए ट्विस्ट, माधुरी दीक्षित का रीयूनियन और सितारों का डांडिया उत्सव

सास बहू और बेटियां के इस खास बुलेटिन में देखिए टेलीविजन जगत की बड़ी खबरें और सितारों का नवरात्रि धमाल. 'हमारी भाभी नंबर वन' में बंसरी भाभी ने लक्ष्य पर लगे घरेलू हिंसा के आरोपों की सच्चाई उजागर की, तो 'बरेली के बच्चन' में गंगा और आरती की शादी से पहले मंडप में तनाव देखने को मिला. 'महादेव एंड संस' में मोंटी के लापता होने से नया विवाद खड़ा हुआ, जबकि 'जगद्धात्री', 'वसुधा' और 'मन अति सुंदर' में भी दिलचस्प ट्विस्ट आए. वहीं, 'कौन होनार करोड़पति' के मंच पर 'हम आपके हैं कौन' की माधुरी दीक्षित, रेणुका शहाणे और प्रिया बेर्डे का खास रीयूनियन हुआ. नवरात्रि के मौके पर आशी सिंह, नीलू वाघेला, पूजा सिंह और ऋषीना कंधारी गरबा के रंग में रंगी नजर आईं. इसके अलावा मुंबई के सम्मान समारोह में रूपाली गांगुली, पूनम ढिल्लों, नायरा बनर्जी और राजपाल यादव ने भी शिरकत की. टीवी की दुनिया के इन सभी अपडेट्स के लिए देखिए सास बहू और बेटियां.