scorecardresearch

Saas Bahu Aur Betiyan: टीवी शो 'डॉक्टर आरंभी' में हाई-वोल्टेज ड्रामा, देखिए टीवी सीरियल्स के अपडेट

टीवी सीरियल्स की दुनिया में आज ड्रामा, ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज इमोशन का दिन रहा. दंगल टीवी के शो 'डॉक्टर आरंभी' में, आरंभी ने एक वीडियो दिखाकर डॉक्टर मनमीत को निर्दोष साबित करने की कोशिश की, लेकिन इसे AI और डीप फेक बताकर खारिज कर दिया गया, जिसके बाद घर में भी आरंभी को ताने सुनने पड़े. वहीं, स्टार प्लस के 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में गणगौर उत्सव के दौरान अभीरा और अरमान ने साथ डांस तो किया, लेकिन एक बड़े सच के खुलासे ने आर्यन और दिशा का रिश्ता तुड़वा दिया. 'रंगबाजी दिलों की' में रणबीर और शिवानी की बेटी एंजेल के अपहरण के बाद दो करोड़ की फिरौती की मांग ने कहानी में सनसनीखेज मोड़ ला दिया है. दंगल टीवी के ही 'पति ब्रह्मचारी' में लीप के बाद सूरज की IAS ऑफिसर के रूप में वापसी ने सबको चौंका दिया है. इसके अलावा 'जगधात्री' में रुद्र की गिरफ्तारी को लेकर माया और जगधात्री के बीच तीखी बहस हुई.