scorecardresearch

Saas Bahu Aur Betiyan: रूहानी और गुरु के घर पहुंचे बाबा, शुरू हुआ नया तमाशा, देखिए सास बहू और बेटियां

एंटरटेनमेंट जगत में कई बड़े बदलाव और टीवी सीरियल्स में हाई-वोल्टेज ड्रामा जारी है. कलर्स टीवी का शो 'नयन तारा' जल्द ऑफ एयर होगा, जबकि अक्षय कुमार के 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' की जगह 20 अप्रैल से राजीव खंडेलवाल का नया शो 'तुम हो ना' लेगा. सलमान खान एक तेलुगु फिल्म में डबल रोल में दिखेंगे और महेश भट्ट सोनी लिव पर 'पहचान' चैट शो ला रहे हैं. दंगल टीवी के 'इश्क जुनूनी' में गुरु बाबा का पर्दाफाश होने के बाद रूहानी को घर से निकाल दिया गया है. 'मनसुंदर' में अग्नि की चाल के बावजूद नाहर और रुहान पूजा संपन्न करते हैं. ज़ी टीवी के 'लक्ष्मी निवास' में मीनाक्षी घायल अवस्था में पार्टी में पहुँचती है. 'मन्नत' और 'डॉक्टर आरंभी' के महासंगम में विशाखा ने दुआ को बंधक बना लिया है. वहीं, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मेहर के गिरने का इल्जाम मायारा पर लगा है. अबरार काज़ी और प्रियांशी यादव ज़ी टीवी के नए शो 'तू ही रे दिल में' नज़र आएंगे.