मनोरंजन जगत की दुनिया में, गुड न्यूज टुडे के शो 'सास बहू और बेटियां' में दिग्गज अभिनेत्री जयति भाटिया ने अपने यादगार सफर को साझा किया. उन्होंने एकता कपूर के पहले डेली सोप 'इतिहास' से लेकर 'हीरामंडी' तक के अनुभवों पर चर्चा की और 'ससुराल सिमर का' को एक प्रगतिशील शो बताया. वहीं, अभिनेता उत्कर्ष कोहली ने 'बंदिश बैंडिट्स' से 'साजन घर' तक अपने करियर और फिटनेस रूटीन के बारे में बात की. टीवी सीरियल्स की दुनिया में भी हलचल तेज है. दंगल टीवी के 'मन अति सुंदर' में निहारिका की चाल ने प्रथम और राध्या के बीच तनाव बढ़ा दिया है. 'वसुधा' में देव और वसुधा की नजदीकियों से नाराज चंद्रिका के खिलाफ गांव वालों ने मोर्चा खोल दिया है. उधर 'अनुपमा' में वैलेंटाइन डे पर अनुज को याद कर अनुपमा भावुक हुईं, तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आठ साल बाद अभिरा और मायरा की मुलाकात ने कहानी में एक नया मोड़ ला दिया है.