scorecardresearch

Saas Bahu Aur Betiyan: मन अति सुंदर में राध्या-प्रथम ने राधा-कृष्ण बनकर मनाई होली, देखिए टीवी सीरियल्स में होली के रंग

टीवी सीरियल्स में होली का त्योहार कई बड़े ट्विस्ट लेकर आया है. कलर्स टीवी के शो 'मंगल लक्ष्मी' में मंगल को होली के जश्न के दौरान आदित्य जिंदा मिलता है, लेकिन वह मंगल को पहचानने से इंकार कर देता है. वहीं, दंगल टीवी के 'मन अति सुंदर' में राध्या और प्रथम, राधा-कृष्ण के अवतार में नजर आए, जहां निहारिका ने प्रथम की ठंडाई में भांग मिला दी. 'भाभी जी घर पर है' में भी अंगूरी और अनीता भाभी ने जमकर होली खेली. दूसरी तरफ, 'सीरियल मन्नत' में कुकिंग कॉम्पिटिशन के दौरान दुआ, विक्रांत की पसंदीदा डिश बनाकर उसे भावुक कर देती है. 'जगधात्री' में शिवाय सबूतों से छेड़छाड़ करने के लिए जगधात्री से माफी मांग रहा है. इन सभी धारावाहिकों में होली का जश्न और रिश्तों में आते नए मोड़ दर्शकों के लिए मनोरंजन का पूरा पैकेज लेकर आए हैं.