scorecardresearch

Saas Bahu Aur Betiyan: टीवी सीरियल मन अति सुंदर में निहारिका की प्रेग्नेंसी से घर में मचा बवाल, क्या प्रथम से होगी शादी?

दंगल टीवी के 'मन अति सुंदर' में निहारिका की प्रेग्नेंसी और दादी की आत्मदाह की चेतावनी से कहानी में नया मोड़ आया है. 'मनसुंदर' में रूही और नाहर के बीच बढ़ती निकटता और 'इश्क जुनूनी' में कुसुम को आए हार्ट अटैक के बाद रूहानी को घर से निकालना मुख्य आकर्षण हैं. कलर्स टीवी के 'सहर' में नियाजी मंजिल के राज खोलने वाली डायरी मिली है, जबकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा ने कानूनी केस अरमान को सौंप दिया है. ज़ी टीवी के 'जगदात्री' में शिवाय की वापसी और रुद्र द्वारा सट्टेबाजी में हार के बाद तपस्या पर हमले का दृश्य दिखाया गया है. 'लक्ष्मी निवास' में राधिका के प्रमोशन और 'कृष्णावतारम' के नए ट्रेलर की भी जानकारी दी गई है. इसके साथ ही, 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन और 'पुष्पा इम्पॉसिबल' के अपडेट्स शामिल हैं. देखें सास बहू और बेटियां.