'सास बहू और बेटियां' में टीवी जगत के कई बड़े अपडेट्स देखने को मिले. सबसे बड़ी खबर दंगल टीवी से है, जहां 16 मार्च से नया सीरियल 'तोसे नैना लगाए' का सीजन 2 शुरू हो रहा है. इसमें सिमरन सिंह 'पीहू' का किरदार निभा रही हैं, जो एक मजबूत और चुलबुली लड़की है और अपनी मां के साथ मुनिया टोला में रहती है. वहीं, Star Plus के सीरियल 'तारा' में रज्जी की शादी के मौके पर तारा और रुक्मनी ने कठपुतली बनकर डांस किया. 'Mr. और Mrs. परशुराम' में शालिनी अपनी बेटी पीहू के साथ डांस प्रैक्टिस करती दिखीं. Zee TV के 'जाने अनजाने हम मिले' में कीर्ति को गोली लगने के बाद राघव पर हत्या का आरोप लगा है, जबकि 'लक्ष्मी निवास' में वीर-राधिका की लव स्टोरी आगे बढ़ी.