scorecardresearch
Advertisement

Saas Bahu aur Betiyan: अनुपमा में अंश की गिरफ्तारी, सुधा चंद्रन का संघर्ष और टीवी शोज की नई टीआरपी लिस्ट..देखें मनोरंजन जगत की खबरें

सीरियल 'अनुपमा' में अंश और प्रेरणा की शादी के दौरान पुलिस ने अंश को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है, जो गौतम की साजिश है. ज़ी टीवी के शो 'वसुधा' में चंद्रिका के अचार विज्ञापन शूट के दौरान दादी उनकी एक्टिंग पर सवाल उठाती हैं, वहीं 'लक्ष्मी निवास' में वीर और राधिका की हल्दी रस्म में माही की खुजली वाले पानी की योजना खुद उसी पर भारी पड़ती है. स्टार प्लस के 'सहेराब' में नयनिका के मुंबई जाने पर उसकी बेटी को भड़काया जा रहा है, जबकि दंगल टीवी के 'पति ब्रह्मचारी' और कलर्स के 'मन्नत' में नए घटनाक्रम सामने आए हैं. इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में 'गंगा माई की बेटियां' पहले स्थान पर है, जबकि 'वसुधा' और 'तुमसे तुम तक' शीर्ष तीन में शामिल हैं. शो 'तुम हो ना' में सुधा चंद्रन ने अपने जीवन का संघर्ष साझा किया है.