scorecardresearch

Saas Bahu Aur Betiyan: नए ससुराल में वसुधा का गृह प्रवेश, चंद्रिका ने वसुधा को अपनी बहू मानने से इनकार, अब आगे क्या होगा? देखिए सास बहू और बेटियां

मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के इस बुलेटिन में ज़ी टीवी के शो 'वसुधा' में रणकपुर में वसुधा का गृह प्रवेश और 'जगधात्री' में महेश देशमुख द्वारा शिवाय-जगधात्री को घर से न निकालने का फैसला मुख्य आकर्षण है. दंगल टीवी के 'इश्क जुनूनी' में गुरु और रुहानी का नाटक और 'मन अति सुंदर' में ओंकार-रजनी का रोमांस कहानी में नया मोड़ लाया है. कलर्स टीवी के 'मन्नत' और 'आरंभ' के महासंगम में नंदिता के खिलाफ साजिश और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान-अभिरा की बहस ने ड्रामा बढ़ा दिया है. 'Laughter Chefs' में मोहन सिस्टर्स की मस्ती और दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी शॉवर की झलकियां भी शामिल हैं. बॉलीवुड की बात करें तो अभिनेता अभय अरोरा ने फिल्म 'धुरंधर' और आगामी फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर के साथ काम करने के अनुभव साझा किए. साथ ही राजकुमार राव की फिल्म 'Vicky Vidya Ka Woh Wala Video' के ट्रेलर और शाहरुख-अमिताभ के अपडेट्स इस रिपोर्ट का हिस्सा हैं.