scorecardresearch

Saas, Bahu aur Betiyan: रंगबाज़ी दिलो की में सीढ़ियों से गिरी पुष्पा, नकाबपोश का रहस्य, देखिए सास बहू और बेटियां

मनोरंजन जगत की तमाम बड़ी खबरें एक साथ. गुड न्यूज़ टुडे के 'सास बहू और बेटियां' के वीमेन्स डे स्पेशल में टीवी सीरियल्स के कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिले. दंगल टीवी के 'रंगबाज़ी दिलों की' में पुष्पा सीढ़ियों से गिर गईं, जिसके बाद रेवा का एक नकाबपोश से रहस्यमयी कनेक्शन सामने आया. वहीं, 'इश्क जुनूनी' में गुरु और रुहानी की नजदीकियां बढ़ीं. इसी शो में बंटी का किरदार निभा रहे विकास ग्रोवर ने अपने फिटनेस सीक्रेट और मुंबई तक के सफर को साझा किया. इसके अलावा, बॉलीवुड में अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का टीज़र 9 मार्च को रिलीज़ होने के लिए तैयार है. सोनी टीवी भी अपना नया सुपरनैचुरल शो 'वशीकरणम' लेकर आ रहा है. मुंबई में ज़ी कुटुंब अवार्ड्स 2026 का रेड कार्पेट आयोजित हुआ, तो वहीं फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा के बेटे के रिसेप्शन में सलमान खान, ऋतिक रोशन और कार्तिक आर्यन जैसे कई बड़े सितारों ने शिरकत की.