scorecardresearch

Saas Bahu Aur Betiyan: दोबारा दुल्हन बनेगी ईशा, क्या अब टूटेगा सूरज और ईशा का रिश्ता? देखिए सास बहू और बेटियां

टीवी सीरियल्स की दुनिया में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं. दंगल टीवी के शो 'पति ब्रह्मचारी' में ईशा की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है, जहां एक तरफ उसकी शादी IPS ऑफिसर से तय हो गई है, वहीं उसने सूरज के भेजे डिवोर्स पेपर्स पर भी साइन कर दिए हैं. स्टार प्लस के सीरियल 'अनुपमा' में, अनुपमा ने प्रेरणा को घर से निकालने का फैसला किया है. दूसरी ओर, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होली के अवसर पर अरमान और अभिरा ने नशे की हालत में दोबारा शादी कर ली है, जिससे दादी सा नाराज हैं. 'मंगल लक्ष्मी' में मंगल ने गुस्से में आरव को थप्पड़ मार दिया है. इसके अलावा, कटिंग ऐप पर जल्द आने वाले शो 'घर तेरा मेरा' के सेट पर करिश्मा सावंत और गीतांजलि मंगल ने पानी पूरी ईटिंग चैलेंज में हिस्सा लिया, जिसमें शहजाद शेख जज बने. यह शो एक घर के मालिकाना हक पर आधारित एक कॉमेडी-ड्रामा कहानी होगी.