टीवी सीरियल्स में आने वाले दिनों में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. ‘जगधात्री’ में आरती के अपहरण के बाद 25 करोड़ रुपये की फिरौती का मामला सामने आया है. वहीं ‘कैसी तेरी दिल्लगी’ में रसोई में आग लगने के बाद आकाश कजरी को सुरक्षित बाहर निकालता नजर आएगा. ‘उड़ने की आशा’ में साइली और सचिन बच्चे की तलाश में अस्पताल पहुंचेंगे. ‘पति ब्रह्मचारी’ में ईशा और सूरज के बीच तनाव बढ़ेगा, जबकि ‘डॉक्टर आरंभी’ में आरंभी पर लगे आरोपों के बाद विवाद गहराएगा. ‘अनुपमा’ में बंकू के लापता होने से परिवार की चिंता बढ़ेगी और ‘तुम देना साथ मेरा’ में आराध्या के सच उजागर करने के बाद नया हंगामा देखने को मिलेगा. साथ ही ‘सोहनी और नहीं कोई होनी’ के लॉन्च से जुड़ी खास बातें भी सामने आई हैं.