scorecardresearch
Advertisement

पुष्पा इम्पॉसिबल से ये रिश्ता क्या कहलाता है तक, टीवी सीरियल्स में आए नए ट्विस्ट

सास बहू और बेटियां के इस खास सेगमेंट में टीवी जगत के नए ट्विस्ट और मनोरंजन की दुनिया की खास खबरें शामिल हैं. सीरियल 'पति ब्रह्मचारी' में ईशा और सूरज शूटिंग के दौरान नए अंदाज में नजर आए, जबकि 'ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा' में रक्षित और अपराजिता ने पूजा-अर्चना के साथ नए काम की शुरुआत की. माइक्रो ड्रामा सीरीज 'द ग्रेट इंडियन स्कैम' के कलाकारों प्रतीक सहजपाल, विद्या मालवड़े और विनीत राणा ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड जैसे मुद्दों पर चर्चा की. वहीं, मिस्टर फैजू और तान्या के वेडिंग रिसेप्शन में शिल्पा शिंदे, उर्वशी ढोलकिया, मुनव्वर फारूकी और फराह खान समेत कई सितारे पहुंचे. 'पुष्पा इम्पॉसिबल' की मुस्कान बामने ने अपना नवरात्रि और दशहरा लुक साझा किया, जबकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मायरा और कबीर का ट्रैक देखने को मिला. अभिनेत्री मदिराक्षी मुंडले ने भी दशहरे पर श्रीराम की प्रतिमा स्थापित की.