scorecardresearch
Advertisement

'ये रिश्ता क्या कहलाता है': अक्षरा और अभिमन्यु ने जमकर किया रोमांटिक डांस, देखें

स्टार प्लस के हिट सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा और अभिमन्यु का अंदाज देखने लायक है. ऐसे तो अक्षरा और अभिमन्यु जब भी आमने-सामने आते हैं तो दोनों के बीच टशनबाजी नजर आती है लेकिन आज दोनों बेफिक्रे हो गए हैं. असल में रात के अंधेरे में अक्षरा की गाड़ी खराब हो जाती है और अक्षरा को डर भी लगने लगता है. तभी अक्षरा की तलाश करते हुए अभिमन्यु उसके सामने आ जाता है. और हड़बड़ी में अक्षरा गाड़ी की चाभी गाड़ी में भूलकर अभिमन्यु के पास आ जाती है और गाड़ी लॉक हो जाती है. फिर दोनों को मजबूरी में रात पास के एक होटल में गुजारनी पड़ती है. देखें सास बहू और बेटियां.