scorecardresearch
Advertisement

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: तिलक की रस्म के बीच अभिमन्यु को किसने थमाई बंदूक, देखें

स्टार प्लस के हिट सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा-अभिमन्यु की तिलक की रस्म का आगाज हो चुका है. लेकिन इस तिलक की रस्म में एक अनोखा खेल शामिल है. दरअसल, अक्षरा और अभिमन्यु को नकली बंदूक से एक दूसरे के माथे पर निशाना लगाकर तिलक लगाना है. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लंबे समय से लोगों का पसंदीदा शो बना हुआ है. हर कोई इसके नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करता है. देखें ये रिश्ता क्या कहलाता है की खास झलक.