scorecardresearch

Maoist surrender: छत्तीसगढ़ में 108 माओवादियों का आत्मसमर्पण, 101 हथियार बरामद, 31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य

छत्तीसगढ़ के बस्तर में दंडकारण्य स्पेशल जोन कमेटी और आंध्रा-ओडिशा बॉर्डर स्टेट कमेटी से 108 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 44 महिलाएं भी शामिल हैं। इन नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 29 लाख रुपए का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में संगठन के कई महत्वपूर्ण सदस्य मौजूद रहे। इनके बताए ठिकानों से 101 हथियार बरामद किए गए जिनमें AK47, इंसास, SLR, LMG और BG launcher शामिल हैं। इसके अलावा 3.61 करोड़ रुपए नकद और एक किलो सोना भी बरामद किया गया जिसका बाजार मूल्य 1.7 करोड़ रुपए है। गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। 1 जनवरी 2024 से अब तक लगभग 26 महीनों में 2714 माओवादी हिंसा छोड़कर सामान्य जीवन की ओर लौट चुके हैं। CRPF के कोबरा कमांडो ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट और ऑपरेशन कोबरा के जरिए लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं।