scorecardresearch
Advertisement

Hindon में 94वां वायुसेना दिवस, जोधपुर में तरंग शक्ति और ओडिशा तट पर SAREX अभ्यास

भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही है. इस बार वायुसेना दिवस की थीम ‘अचूक, अभेद, सटीक’ रखी गई है. मुख्य परेड और स्टेटिक डिस्प्ले हिंडन में आयोजित होगा, जिसमें राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, तेजस और ब्रह्मोस मिसाइल जैसे स्वदेशी व आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा. इसके अलावा, जनता के लिए 24 से 26 अक्टूबर के बीच वाराणसी में गंगा नदी के ऊपर 100 से अधिक विमानों के साथ मेगा एयर शो और फ्लाई पास्ट आयोजित होगा. बुलेटिन में राजस्थान के जोधपुर में चल रहे बहुपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति 2.0’ का भी जिक्र किया गया, जिसमें पहली बार अमेरिकी F-35 फाइटर जेट शामिल हुआ है. साथ ही, ओडिशा के पारादीप तट पर भारतीय तटरक्षक बल द्वारा आयोजित 12वें राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव अभ्यास (SAREX 2026) के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें कई जहाजों और विमानों के साथ राहत-बचाव अभियान की मॉक ड्रिल की जा रही है.