scorecardresearch

Amarnath Yatra 2026 Update: अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू, पंजीकरण के लिए बैंकों की शाखा में उमड़ी भारी भीड़, जानिए रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया

अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। इस बार यात्रा प्रक्रिया में बदलाव करते हुए पहले रजिस्ट्रेशन कराने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। देशभर में 554 अधिकृत बैंक शाखाओं के जरिए ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। 13 से 70 वर्ष की आयु के श्रद्धालु ही इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं और इसके लिए 8 अप्रैल 2026 के बाद जारी किया गया अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र आवश्यक है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी यात्रियों को आरएफआईडी कार्ड दिए जाएंगे। इस वर्ष तवी रिवर फ्रंट पर भव्य महाआरती और लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा। दूसरी ओर, उत्तराखंड में 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा का भी विधिवत आगाज होने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।