scorecardresearch
Advertisement

Amarnath Yatra के पहले दिन बाबा बर्फानी के दर्शन, बालटाल रूट से पवित्र गुफा तक की पूरी कवरेज

अमरनाथ यात्रा के पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए. बालटाल और पहलगाम मार्गों से शुरू हुई इस यात्रा में श्रद्धालुओं को बारिश और प्रतिकूल मौसम का सामना करना पड़ा. प्रशासन ने डोमेल में आरएफआईडी (RFID) कार्ड की जांच के बाद यात्रियों को पवित्र गुफा की ओर रवाना किया. मार्ग पर बिजली, सड़क सुधार, सुरक्षा और स्वास्थ्य के इंतजाम किए गए हैं, जिसमें एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीमें तैनात हैं. श्रद्धालुओं के लिए 14 हजार फीट की ऊंचाई पर बेस कैंप अस्पताल स्थापित हैं. प्रशासन ने यात्रियों से केवल निर्धारित तिथि पर और पंजीकरण के साथ ही यात्रा करने की अपील की है. जम्मू रेलवे स्टेशन के बजाय अब तवी रिवर फ्रंट पर तत्काल पंजीकरण और आरएफआईडी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं. तवी रिवर फ्रंट पर श्रद्धालुओं के लिए लेजर शो, बोटिंग और कृत्रिम शिव गुफा का निर्माण भी किया गया है.