अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की अभेद्य दीवार तैयार की जा रही है. लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक सुरक्षा बल और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं. किसी भी हालात से निपटने के लिए पहलगाम और अन्य संवेदनशील जगहों पर मॉकड्रिल की जा रही है. चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी और कमांडो द्वारा निगरानी रखी जा रही है. इसके साथ ही शिव भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था भी शुरू हो गई है. दिल्ली, पंजाब और यूपी से लंगर समितियां राशन और जरूरी सामान के साथ घाटी पहुंचने लगी हैं. इस साल 126 भंडारों को अनुमति मिली है. दूसरी तरफ, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के तहत बद्रीनाथ धाम में अब तक 11 लाख 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. भीड़ कम होने के बाद जोशीमठ में गाड़ियों के लिए गेट सिस्टम में ढील दी गई है.