एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. फाइनल मुकाबले में भारत ने एशियाई चैंपियन और वर्ल्ड नंबर चार चीन को 1-0 से मात देकर ओलंपिक का सीधा टिकट हासिल कर लिया. भारत की ओर से एकमात्र निर्णायक गोल पहले क्वार्टर में लालरेमिसियामी ने किया. इसके अलावा भारत के लिए बॉक्सिंग में भी ऐतिहासिक दिन रहा, जहां लवलीना बोर्गोहैन, परवीन हुड्डा और अंकुश पंघाल ने स्वर्ण पदक जीतकर हैट्रिक लगाई. कुश्ती में सुजीत कालका ने 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में गोल्ड जीता और आर्चरी में भी बेटियों ने सोना हासिल किया. शनिवार को क्रिकेट फाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से और पुरुष हॉकी के खिताबी मैच में मलेशिया से होगा.