scorecardresearch
Advertisement

Ayodhya Deepotsav में 30 लाख दीये, AI डिजिटल रंगोली और मुंबई का कंदील बाजार

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव को लेकर भव्य तैयारियां चल रही हैं. सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का नया कीर्तिमान स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसके लिए 33 लाख दीप पहुंचाए जा रहे हैं. धर्म पथ पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डिजिटल रंगोली बनाई गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है. आयोजन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें चार विशेष टीमों द्वारा होटल, धर्मशालाओं और दुकानों के कर्मचारियों का आधार कार्ड सत्यापन किया जा रहा है. मंदिर परिसर की सुरक्षा में तैनात यूपी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स ने मुख्य प्रवेश द्वार पर अत्याधुनिक बम निरोधक और एंटी-ड्रोन तकनीक से लैस उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई है. वहीं दीपोत्सव के उपलक्ष्य में मुंबई के प्रसिद्ध माहिम बाजार में पारंपरिक और आधुनिक कंदीलों की भारी मांग देखी जा रही है.