गुड न्यूज टुडे के इस विशेष कार्यक्रम में देखिए रामनगरी अयोध्या और अमरनाथ यात्रा की ग्राउंड रिपोर्ट. हालिया विवादों और चर्चाओं के बावजूद अयोध्या में रामभक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं आई है. 100 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी व्हीलचेयर पर रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. सरयू घाट, लता चौक और राम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. वहीं दूसरी ओर, कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है. यात्रा शुरू होने के एक हफ्ते के भीतर ही एक लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं. प्राकृतिक शिवलिंग के पिघलने के बावजूद भक्तों का जोश कम नहीं हुआ है. इसके अलावा, प्रशासन ने 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए बालटाल और नुनवान बेस कैंप में पहली बार विशेष 'चाइल्ड केयर सेंटर' स्थापित किए हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के बाबा के दर्शन कर सकें.