scorecardresearch

Bareilly Storm: बरेली में आंधी से उड़ा शख्स, 26 मई को आएगा मानसून और अमरावती पुलिस को मिली एसी जैकेट

उत्तर भारत में इन दिनों मौसम का अजब-गजब मिजाज देखने को मिल रहा है। एक तरफ भीषण गर्मी का प्रकोप है, तो दूसरी तरफ आंधी-तूफान कहर बरपा रहे हैं। बरेली में तेज आंधी के दौरान एक हैरान करने वाला हादसा हुआ, जहां एक शख्स टीन शेड के साथ करीब 50 फीट हवा में उड़ गया और 80 फीट दूर जाकर गिरा। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून 6 दिन पहले यानी 26 मई तक केरल पहुंच सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, उत्तर और मध्य भारत में अभी लू का असर जारी रहेगा। महाराष्ट्र के अकोला में तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस भीषण गर्मी से बचाने के लिए अमरावती में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को खास 'एयर कूल जैकेट' दी गई हैं। इन जैकेट में पंखे और पावर बैंक लगे हैं, जो 46 डिग्री तापमान में भी पुलिसकर्मियों को गर्मी और लू से बचाकर ठंडा रखते हैं।