scorecardresearch

Barsana Laddoo Holi: बरसाना में लड्डू होली की धूम, काशी से कृष्ण जन्मभूमि को मिला रंग गुलाल का उपहार

बरसाना में राधारानी मंदिर में लड्डू होली की शुरुआत हो गई है। श्रीजी मंदिर और रंगीली गली में रंग गुलाल उड़ाए गए और करीब बीस क्विंटल बूंदी के लड्डू प्रसाद के रूप में बांटे गए। नंदगांव से होली खेलने का निमंत्रण स्वीकार होने के बाद खुशी में यह उत्सव मनाया गया। गोस्वामी समाज द्वारा समाज गायन किया गया और भक्तों ने नाच गाकर होली मनाई। इस साल होली के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मथुरा को वस्त्र, रंग गुलाल और इत्र का उपहार भेजा गया है। यह प्रसाद रंग भरनी एकादशी यानी सत्ताईस फरवरी को भगवान श्री कृष्ण को अर्पित किया जाएगा। यह पहल सनातन में एकता और हरिहर भाव का प्रतीक बताई जा रही है। बुधवार को प्रसिद्ध लट्ठमार होली की तैयारियां भी पूरी हो गई हैं।