scorecardresearch
Advertisement

Israel-Hezbollah War: Benjamin Netanyahu को सीजफायर मंजूर नहीं ! हिजबुल्लाह का होगा हमास जैसा हाल, जानिए क्या है इजरायल का नया एक्शन प्लान

आज हम बात कर रहे हैं हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल के नए प्लान की. हवाई हमलों के बाद इजरायल ने ऐलान कर दिया है कि वो जमीन के रास्ते लेबनान में एंट्री करने वाला है. यानी उसके टैंक और सैनिक अब गाजा की तरह लेबनान में घुसेंगे और हिजबुल्लाह की तबाही सुनिश्चित करेंगे. इजरायल ने ये ऐलान यूं ही नहीं कर दिया इसके लिए पूरी तैयारी है. हवाई हमलों से हिजबुल्लाह पहले ही कमजोर पड़ गया है.