scorecardresearch

Chaitra Navratri: वैष्णो देवी से लेकर विंध्याचल तक मां के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़

चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर देशभर के प्रमुख मंदिरों में आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिल रहा है। जम्मू के वैष्णो देवी धाम में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। कटरा से लेकर भवन तक श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है। यूपी के मिर्जापुर में स्थित विंध्याचल धाम में भी दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्त यहां त्रिकोण यात्रा करते हैं जिसमें मां विंध्यवासिनी, काली और अष्टभुजा के दर्शन किए जाते हैं। दिल्ली के कालकाजी और छतरपुर मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। चंदौली के प्राचीन काली मंदिर में श्रद्धालु सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई। दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना होगी। दुर्गा सप्तशती के पाठ का इन दिनों विशेष महत्व है। मान्यता है कि सप्तशती के मंत्रों के पाठ से मां का आशीर्वाद मिलता है और संकट दूर होते हैं।