scorecardresearch

Hemkund Sahib Yatra शुरू, केदारनाथ और बद्रीनाथ में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पहला जत्था ऋषिकेश और गोविंद घाट से पंज प्यारों की अगुवाई में रवाना हो चुका है। 23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खोले जाएंगे। दूसरी तरफ, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भी रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। केदारनाथ में कपाट खुलने के 30 दिनों के भीतर साढ़े सात लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है। बद्रीनाथ धाम में भी यह आंकड़ा जल्द ही पांच लाख को पार करने वाला है। यमुनोत्री और गंगोत्री में भी अब तक छह लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। प्रशासन ने बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। खराब मौसम और कठिन रास्तों के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हो रहा है।