scorecardresearch
Advertisement

Char Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले दिन सवा लाख ने कराया पंजीकरण

उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के लिए अनिवार्य रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू हो गई है। पहले ही दिन शाम 5 बजे तक करीब 1,24,000 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया। यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी जब यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। श्रद्धालु घर बैठे मोबाइल, कंप्यूटर, मोबाइल ऐप या व्हाट्सएप के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सरकार 17 अप्रैल से ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर भी खोलेगी। तीर्थयात्रा सीजन के दौरान कुल 1800 बसें चलाई जाएंगी जिनमें से 400 बसें रिजर्व रहेंगी। पिछले साल 56,31,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चार धाम के दर्शन किए थे। इस साल यात्रा पिछले साल की तुलना में जल्दी शुरू हो रही है क्योंकि ऊपरी इलाकों में बर्फबारी कम हुई है।