scorecardresearch

Char Dham Yatra: केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, गौरीकुंड पहुंची बाबा केदार की पंचमुखी डोली

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद अब 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। कपाट खुलने से पहले बाबा केदार की पंचमुखी डोली ऊखीमठ से फाटा होते हुए गौरीकुंड पहुंच गई है। गौरीकुंड के गौरी माई मंदिर में बाबा केदार का विश्राम है, जहां संध्या आरती और पूजा अर्चना की गई। केदारनाथ धाम को 51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। इस साल केदारनाथ यात्रा के लिए लगभग सात लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक शटल सेवा की व्यवस्था की है। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य जांच और जरूरी दिशा-निर्देशों के बोर्ड लगाए गए हैं। 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुलेंगे, जिसके लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं।