scorecardresearch

Char Dham Yatra: केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट, हरिद्वार से शुरू हुई चारधाम यात्रा की पूरी जानकारी

हरिद्वार से चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। यात्रा पर जाने से पहले हरिद्वार में ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है। सिरसी से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू हो गई है जिससे पंद्रह मिनट में धाम पहुंचा जा सकता है। शीतकालीन गद्दी स्थल उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा केदार की पंचमुखी डोली फाटा और गौरीकुंड होते हुए केदारनाथ पहुंची। पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। मंदिर को इक्यावन क्विंटल फूलों से सजाया गया था। केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ धाम के कपाट भी गुरुवार सुबह 6:15 बजे खोल दिए गए। बद्रीनाथ धाम को भी कई टन फूलों से सजाया गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी ने बद्री यानी बेर के पेड़ का रूप लेकर भगवान विष्णु को बर्फबारी से बचाया था, जिसके बाद इस धाम का नाम बद्रीनाथ पड़ा। अगले छह महीने तक श्रद्धालु इन दोनों धामों में दर्शन कर सकेंगे।