scorecardresearch
Advertisement

Dev Deepawali कब, 4 या 5 नवंबर को? काशी में लाखों दीयों और लेजर शो की भव्य तैयारी, जानें शुभ मुहूर्त

इस साल देव दीपावली की तारीख को लेकर उलझन है, यह 4 नवंबर को मनाई जाएगी या 5 नवंबर को, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी. देव दीपावली देव धन दीपावली, देवताओं की दीपावली जिसे कहा जाता है, यह एक ऐसा दिवस है जिस दिन चातुर्मास व्रत की समाप्ति का दिन माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि मंगलवार, 4 नवंबर को देर रात 10:36 से शुरू हो रही है और इसका समापन बुधवार, 5 नवंबर की शाम 6:48 पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, देव दीपावली बुधवार, 5 नवंबर को मनाई जाएगी. इस दिन का विशेष महत्व भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर नामक राक्षस के वध से भी है. इस अवसर पर महादेव की नगरी काशी में खास तैयारियां चल रही हैं, जहां गंगा के घाटों पर लाखों दीये जलाने और एक भव्य लेजर शो का आयोजन करने की योजना है. प्रशासन ने सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए हैं.